चम्पावत : कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न


चम्पावत/लोहाघाट। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार बढ़त मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कर्नाटक की जीत पर चम्पावत में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण करने के साथ ही आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। मिष्ठान वितरण कैंप कार्यालय में किया गया, जबकि आतिशबाजी मोटर स्टेशन में की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने पीएम मोदी के जुमलों को नकार दिया है। भाजपा की नफरत की राजनीति को करारा तमाचा मारा है। डबल इंजन के भ्रष्टाचार को पूरी तरह उखाड़ कर फेंक दिया है। इस मौके पर जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, निर्मला गहतोड़ी, अशोक वर्मा, मोहन अधिकारी, विवेकानंद जोशी, बाला दत्त थ्वाल, अभिषेक तड़ागी, मनीष महर, प्रकाश सिंह बोहरा, विपिन जोशी, दिग्विज कार्की, विवेक सौन, मनोहर जोशी, दानी राम, तारा दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।


वहीं लोहाघाट में वीर कालू सिंह मेहरा चौक पर आतिशबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने जीत का जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कर्नाटक में चुनाव जीतने के लिए भाजपा द्वारा जो धर्म की गंदी राजनीति की जा रही थी उसे जनता ने सबक सिखाया है। कर्नाटक की जनता ने डबल इंजन को नकार दिया है। कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। पीएम मोदी द्वारा जनता को कई प्रकार का लालच दिया जा रहा था, पर जनता ने भाजपा की धर्म व झूठे वादों की राजनीति को नकारते हुए जुमलेबाज भाजपा को सबक सिखाया और कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता सौंप दी है। इस मौके पर पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष भागीरथ भट्ट, डॉ. महेश ढेक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नवीन जोशी, बल्लू मेहरा, भुवन चौबे, चिराग फर्त्याल, लोकेश पांडे, बृजेश मेहरा, गोपाल कनौजिया, चांद बोहरा, भवान राम आदि मौजूद रहे।
