चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

केएमवीएन में गैर सरकारी निदेशक बने चम्पावत के सभासद रोहित बिष्ट, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं नगरपालिका चम्पावत के लगातार दो बार के सभासद रोहित बिष्ट को कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) में गैर सरकारी निदेशक मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। रोहित बिष्ट पूर्व में जिला नियोजन समिति के सदस्य तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति संबंधी आदेश उप सचिव विवेक कुमार जैन की ओर से जारी किया गया।
मनोनीत होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महाराना, श्याम नारायण पांडे, हेमा जोशी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा नेता सुनील पुनेठा, कैलाश अधिकारी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, महामंत्री हरीश सक्टा, शंकर पांडेय, आनंद अधिकारी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि युवा रोहित बिष्ट के अनुभव का लाभ कुमाऊं मंडल विकास निगम को मिलेगा तथा क्षेत्र के पर्यटन और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Ad Ad