नवीनतम

फायर स्टेशन लोहाघाट की तत्परता से बाधित मार्गों पर यातायात हुआ सुचारू

ख़बर शेयर करें -

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने तुरंत हटाए गिरे हुए पेड़

लोहाघाट/चम्पावत। क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने और तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिसे फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुचारू करा दिया है।

Ad Ad

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार आपदा और दुर्घटनाओं से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रही फायर सर्विस की टीम ने सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। लोहाघाट-चौमेल मोटर मार्ग पर शंखपाल मंदिर के निकट दो विशालकाय पेड़ मार्ग पर गिर गए थे, जिन्हें फायर यूनिट के जवानों ने आधुनिक वुडन कटर की सहायता से तेजी से काटकर सड़क से हटाया और रुका हुआ यातायात बहाल कराया। इसके अतिरिक्त लोहाघाट-बाराकोट मार्ग पर भी छतरी चौराहे के निकट एक बड़ा चीड़ का पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया था, जिसे फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रूप से हटाकर मार्ग को वाहनों के आवागमन हेतु खोल दिया। फायर स्टेशन लोहाघाट की इस त्वरित, प्रभावी और सूझबूझ से भरी कार्रवाई के कारण आमजन को बड़ी राहत मिली है और घंटों प्रभावित रहने वाली यातायात व्यवस्था को बेहद कम समय में फिर से सामान्य कर दिया गया।

Ad Ad