जनपद चम्पावत

चम्पावत : पुनेठी वन पंचायत से रातों रात काट डाला देवदार का पेड़

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। ​नगर से कुछ दूर पुनेठी वन पंचायत के जंगल में वन तस्करों ने रातों रात देवदार का एक पेड़ काट डाला। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके से देवदार के चार गिल्टे बरामद किए हैं।

पुनेठी वन पंचायत में देवदार के चार गिल्टे कटे होने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। वन बीट अधिकारी हरीश चंद्र जोशी और सरपंच किशोर सिंह बिष्ट ने गिल्टों को वन पंचायत के सुपुर्द किया है। छह से आठ फीट लंबे देवदार के ये गिल्टे चार से पांच फीट व्यास के बताए गए हैं। गिल्टों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। बताया गया है कि पेड़ काटने वालों ने चार गिल्टे रात में ही ठिकाने लगा दिए थे। पेड़ काटने के आरोपी का वन विभाग पता लगा रहा है। डीएफओ आरसी कांडपाल ने कहा कि मामले की जानकारी लगने पर विभाग की टीम भेजी गई। मामले की जांच की जा रही है।

Ad