चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमस्वास्थ

चम्पावत जिला अस्पताल स्त्री रोग विशेषज्ञ विहीन हुआ, 14 दिन में रेफर हुईं 11 गर्भवतियां

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला अस्पताल स्त्री रोग विशेषज्ञ विहीन है। इसकी वजह 24 अक्तूबर को स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर खत्म होना है। वहीं 14 दिन बीतने के बाद भी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हुई है। इससे गर्भवतियों को प्रसव के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण 11 गर्भवतियों को प्रसव के लिए अन्य अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी।

चम्पावत अस्पताल में रोस्टर खत्म होने के बाद, तीन जिलों की नौ स्त्री रोग विशेषज्ञों के जाने के बाद गर्भवतियों के इलाज का जिम्मा एलएमओ संभाल रही हैं। इससे अस्पताल में अब सिर्फ सामान्य प्रसव ही हो पा रहे हैं। अस्पताल से 24 अक्तूबर से अब तक 11 गर्भवतियों को रेफर किया गया है। इसमें चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट की महिलाओं को प्रसव कराने के लिए निजी अस्पताल या फिर अन्य जिलों की दौड़ लगानी पड़ी।

Ad Ad

इस मामले में सीएमओ डॉ. देवेश चौहान का कहना है कि जिला अस्पताल में 24 अक्तूबर को स्त्री रोग विशेषज्ञों का रोटेशन समाप्त हो गया था। इसकी शासन स्तर पर पूर्व में ही जानकारी दी थी। अस्पताल में सामान्य प्रसव अस्पताल की एलएमओ कर रही हैं। गंभीर मामलों में बिना स्त्री रोग विशेषज्ञ के रेफर करना मजबूरी बन गया है। शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।

Ad Ad