चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

चम्पावत : राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर हुई दो कारों की भिड़ंत, दो घायल

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार अपराह्न दो कारों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी क्षेत्र के भनार पुल के पास आज दोपहर 3:00 बजे दो कारों (यूके 06 बीबी 7851 और डीएल 14 सीएच 6984) में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सीधी टक्कर में दो लोग—66 वर्षीय नीलम (पत्नी बी.डी. राय) और 46 वर्षीय सुमित गुप्ता (पुत्र विष्णु गुप्ता) घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि उपचार के बाद दोनों की स्थिति में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Ad Ad