चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के नगेंद्र जोशी अध्यक्ष व हिमांशु मुरारी सचिव निर्वाचित

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में नगेंद्र जोशी अध्यक्ष व हिमांशु मुरारी सचिव निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर नगेंद्र जोशी ने मिंटू राणा को 14 वोटों से हराया। वहीं सचिव पद पर हिमांशु मुरारी ने प्रकाश सिंह तड़ागी को 24 वोटों से हराया।

शुक्रवार 9 अगस्त को गोरल चौड़ मैदान के समीप स्थित ऑडिटोरियम में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट तथा विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा प्रकाश सिंह जंगपांगी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अध्यक्ष मिंटू सिंह राणा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन के मांग पत्र का वाचन किया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा। मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा समस्याओं के त्वरित निदान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन ललित मोहन चतुर्वेदी एवं संगठन के सचिव प्रकाश सिंह तड़ागी द्वारा किया गया।
द्वितीय सत्र में एजुकेशन मिनिस्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर नगेंद्र कुमार जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लोचन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद टम्टा, जिला महामंत्री पद पर हिमांशु मुरारी, संयुक्त सचिव पद पर राघवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश नाथ गोस्वामी, प्रचार मंत्री लोकेश जोशी, संगठन मंत्री शीतांशु त्रिपाठी, सांस्कृतिक मंत्री एलएम पांडे निर्वाचित हुए।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर नगेंद्र कुमार जोशी को 72 व मिंटू सिंह राणा को 58 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लोचन कुमार त्रिपाठी को 78 व शुभम जोशी को 52 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर हिमांशु मुरारी को 77 व प्रकाश सिंह तड़ागी को 53 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश नाथ गोस्वामी को 71 व संजय कुमार को 59 मत प्राप्त हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद टम्टा, संयुक्त सचिव पद पर राघवेंद्र यादव, प्रचार मंत्री पद पर लोकेश जोशी तथा सांस्कृतिक मंत्री पद पर ललित मोहन पांडे निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंडलीय महामंत्री हरजीत सिंह द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्वाचन प्रक्रिया में उमेद सिंह बिष्ट आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर संगठन के प्रदेश महामंत्री सागर सिंह राठौड़, गढ़वाल मंडल के सचिन, कुलदीप रावत, कुमाऊं मंडल के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा, पंकज जोशी, जीवन चंद्र ओली, विनोद कुमार, जगदीश सिंह अधिकारी, इंदुवर जोशी, बंशीधर थ्वाल, भूपेंद्र सिंह देव “ताऊ”, कविंद्र तड़ागी, सावित्री मनोला, ईश्वरी लाल शाह, गणेश चंद्र, मालविका पंत आदि मौजूद रहे।

Ad