चम्पावत : प्रकाश महारा बने ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव
चम्पावत। ग्राम प्रधान प्रकाश महारा को ग्राम प्रधान संगठन का जिला अध्यक्ष चुना गया है। पाटी विकास खंड के जनकांडे क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुतेली के युवा ग्राम प्रधान व पाटी ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश माहरा को सर्व सहमति से विकास भवन सभागार में जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिले के चारों ब्लॉकों के ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्षों की सहमति से प्रकाश महरा का चयन किया गया। प्रकाश महरा के ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष बनने पर जिले के समस्त ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों व ग्राम वासियों ने महरा को शुभकामनाएं दी है। प्रकाश ने संगठन व ग्राम प्रधानों के हित में कार्य करने की बात कही। उन्होंने ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष बनने पर समस्त संगठन के पदाधिकारियो व ग्राम प्रधानों को धन्यवाद दिया। कहा जल्द ही नई कार्य कारणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा वह ग्राम प्रधानों की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करते रहेंगे तथा ग्राम प्रधानों के हितों की रक्षा व समस्याओं के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे । इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बाराकोट निर्मल नाथ गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष लोहाघाट पवन भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष चम्पावत प्रमिला ज्याला आदि मौजूद रहे।

