चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

चम्पावत : प्रधानाध्यापक जोशी हुए शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित

Ad
ख़बर शेयर करें -

अमित जोशी बिट्टू/टनकपुर। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन देहरादून में आयोजित समारोह में राज्यपाल ले०ज० (सेवानिवृत्त) गुरुमीत सिंह, ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम लोहाघाट जनपद चम्पावत के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेश चंद्र जोशी को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया।

नरेश जोशी सन् 2009 में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। 2017 से भारत-नेपाल सीमा से लगे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम में सेवा दे रहे हैं। उनके प्रयासों से विद्यालय की छात्र संख्या 23 से बढ़कर 2025–26 में 52 पहुंच गई, उन्होंने इस वर्ष विद्यालय में 20 नए प्रवेश कराकर पर्वतीय क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाया है। उनका लक्ष्य 2026–27 तक 100 से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है।
जोशी ने बालिका शिक्षा, ICT, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा दिया। ग्रामीणों और एसएसबी की मदद से विद्यालय में खेल मैदान, पेयजल लाइन, बालिका शौचालय, प्रोजेक्टर, पुस्तकें जैसी सुविधाएं विकसित कीं। विद्यालय में बच्चों का जन्मदिन उत्सवपूर्वक मनाना और कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं उनकी विशेष पहल हैं। इसके अतिरिक्त जोशी जिला विज्ञान समन्वयक के रूप में जनपद में विज्ञान महोत्सव व इंसपायर अवार्ड आदि वैज्ञानिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। साक्षर भारत कार्यक्रम, शिक्षक प्रशिक्षण एवं विभागीय तकनीकी कार्यों में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया है।दूरस्थ क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने और निरंतर नामांकन वृद्धि के लिए उन्हें यह राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ।

Ad

जिलाधिकारी मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी नीतू डांगर, अनुराग आर्य, अलकेश नौडियाल, आकाश जोशी, सीडीओ आरएस खाती, उत्तराखंड संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी पीएस जनपांगी, मान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी, राधेश्याम खर्कवाल, घनश्याम भट्ट, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, जगदीश अधिकारी, रमेश देव आदि ने नरेश जोशी को शुभकामनाएं दी हैं।