चम्पावत : SOG ने 870 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
टनकपुर/चम्पावत। चम्पावत पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को एसओजी की टीम ने एक तस्कर को 870 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए टनकपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत सूचना संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चैकिंग के दौरान अभियुक्त कुन्दन सिंह अधिकारी पुत्र नारायण सिंह निवासी थ्वालखेड़ा थाना टनकपुर जिला चम्पावत को पूर्णागिरि रोड किरोड़ा नाले के पास 870 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना टनकपुर में अभियुक्त के विरुद्ध सुंसगत धायाओं में अभियोज पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एएसआई गणेश बिष्ट, एचसी तपेन्द्र जोशी, का0 मो. नासिर, उमेश राज, कुलदीप सिंह, ललित कुमार शामिल रहे।

