जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत # एसपी ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शुरू की कवायद, नगरपालिका, व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ की बैठक कर की चर्चा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। एसपी देवेंद्र पींचा ने जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने गुरुवार को नगरपालिका, व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले उन्होंने पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा के साथ पार्किंग को लेकर विभिन्न जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया।


बैठक में टैक्सी स्टैण्ड़ स्थल के चयन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही नगर व मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए विचार विमर्श किया। इस दौरान व्यापार मंडल ने बाजार में सामान की फेरी लगाने के लिए आने वाले बाहरी लोगों के सत्यापन कराये जाने व नकली सामान बेचने वालों विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई। बैठक में नशीले पदार्थों की ​​बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर भी विचारों का आदान प्रदान हुआ। बैठक में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सीओ अविनाश वर्मा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, सचिव सतीश जोशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी विक्की, सचिव नवल जोशी, उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, सभासद रोहित बिष्ट, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल भंडारी, मंडल उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, मयूख चौधरी, विकास साह, एनडी गड़कोटी, कमल राय आदि मौजूद रहे।

पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा के साथ पार्किंग के लिए जगह का स्थलीय निरीक्षण करते एसपी देवेंद्र पींचा व अन्य।
Ad