चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : एसपी रेखा यादव ने पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। एसपी रेखा यादव ने आज शुक्रवार को जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की समस्त शाखाओं का गहन परीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया, जनसुनवाई व्यवस्था, कार्यालय की साफ-सफाई एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

एसपी ने लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, फरियादियों से संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने, ड्यूटी में अनुशासन, पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने एवं कार्यालय अभिलेखों को अपडेट एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।