जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : किरोड़ा पुल के समीप कार व टिप्पर में हुई भिड़ंत, एक घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। चम्पावत-टनकपुर एनएच पर किरोड़ा पुल के आसपास एक टिप्पर व वैगनार कार में भिंड़त हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। पुलिस की चल्थी चौकी के प्रभारी द्वारा बताया गया है टिप्पर संख्या UK03TA/4786 तथा वैगनार संख्या UK05TA/4108 की आपस में टक्कर हुई थी। जिसमें वैगनार के चालक राजेंद्र पुत्र जगदीश उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी पिथौरागढ़ (कार चालक) के माथे पर चोट आई है। उसे एंबुलेंस 108 के माध्यम से टनकपुर अस्पताल लाया गया। चालक के अतिरिक्त अन्य किसी को कोई चोट नहीं है। बताया गया कि वैगनार में चालक सहित अन्य दो व्यक्ति सवार थे। दोनों व्यक्ति अन्य वाहन से अपने गंतव्य को चले गए हैं।

Ad Ad