चंपावतशिक्षा

सीबीएसई की परीक्षा में चम्पावत के छात्र छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन, देखें टॉप 10 में किस किस ने पाया स्थान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) का इंटर और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया।

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजय शुक्ला ने बताया है कि स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं (हाईस्कूल में 81 और इंटर में 44) पास हुए। एबीसी अल्टा मैटर स्कूल के प्रबंधक डॉ.मदन सिंह महर ने बताया कि उनके स्कूल के सभी छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं उदयन इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक नीता जोशी और हेमंत शर्मा ने बताया है कि बच्चों का प्रदर्शन शानदार रहा है। मल्लिकार्जुन स्कूल के प्रधानाचार्य संजय मुरारी ने बताया है कि इंटर और हाईस्कूल में सभी छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यूसीएसएस के प्रबंधक डॉ. श्याम सिंह कार्की ने भी बताया है कि सभी छात्र छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। पहली बार सीबीएसई परीक्षा दे रहे जिले के आठ अटल उत्कृष्ट जीआईसी का प्रदर्शन औसत रहा।

भोजन माता के बेटे हिमांशु ने भरी कामयाबी की उड़ान
चम्पावत। जवाहर नवोदय विद्यालय के इंटर के छात्र हिमांशु पालीवाल ने 94.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बचपन में ही पिता गणेश दत्त पालीवाल का साया सिर से उठ गया था। उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई अपनी ताई के घर रौंसाल से की। छठीं से चम्पावत जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ते हुए कामयाबी की उड़ान भरी। भोजनमाता मां नीलावती देवी अभावों के बावजूद बेटे का हौसला बढ़ाती रही हैं। सिमल्टा गांव के रहने वाले हिमांशु बताते हैं कि जेएनवी के प्राचार्य और शिक्षकों ने उसे निरंतर प्रेरित किया। पढ़ाई कर भविष्य संवारने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने वाले छात्र ने खेलकूद पर अधिक ध्यान नहीं दिया। हिमांशु कहते हैं कि अब वह आईआईटी के लिए तैयारी कर रहे हैं।

सूरज के संघर्ष ने छूआ सफलता का शिखर
चम्पावत। टनकपुर के छीनीगोठ गांव के सूरज भट्ट ने मेहनत से इंटर बोर्ड की परीक्षा में सफलता की उड़ान भरी। 95 प्रतिशत अंक लाने वाले सूरज जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में नंबर एक पर रहे हैं। आर्थिक संसाधन की कमी को उन्होंने अपनी मेहनत से पीछे छोड़ दिया। निजी वाहन चलाने वाले जीवन भट्ट और निर्मला के बेटे सूरज छठीं से इंटर तक जेएनवी में पढ़ा। सूरज का कहना है कि इंजीनियरिंग में ऊंचा मुकाम पाना उनकी तमन्ना है। धन की कमी से इस बार कोई आवेदन पत्र नहीं भरा। अब अगले साल जरूर परीक्षा देंगे। इंटर की तैयारी के लिए उन्होंने अपने पसंदीदा टेबिल-टेनिस खेल छोड़ा। एक साथ घंटों पढ़ने की उनकी आदत रही और लगातार पढ़ने की इस ललक ने उन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचाया।

चम्पावत जिले के इंटर के टॉप टेन:
1- शुभम उप्रेती: डीएवी, लोहाघाट: 97 प्रतिशत।
2- भूमी साहनी: सेंट फ्रांसिस, टनकपुर: 96.20 प्रतिशत।
2- नेहा अधिकारी: केंद्रीय विद्यालय, लोहाघाट, 96.20 प्रतिशत।
3- नवनीत पंत: ओपीएस, लोहाघाट: 96 प्रतिशत।
4- सत्यम चंद: केंद्रीय विद्यालय टू, बनबसा: 95.60 प्रतिशत।
5- विनीत राय: ओपीएस, लोहाघाट: 95.40 प्रतिशत।
5- पावनी उप्रेती: होली विजडम, मानेश्वर, 95.40 प्रतिशत।
6- सूरज भट्ट: जेएर्नवी, चम्पावत: 95 प्रतिशत।
7- अनुभव गंगवार: होली विजडम, मानेश्वर, 94.80 प्रतिशत।
7- विनय रावत: मल्लिकार्जुन स्कूल, चम्पावत, 94.80 प्रतिशत।
8- नितिन पुनेठा: होली विजडम, मानेश्वर, 94.60 प्रतिशत।
9- मानस वर्मा: ओपीएस, लोहाघाट: 94.40 प्रतिशत।
9- अभिषेक: केंद्रीय विद्यालय टू, बनबसा: 94.40 प्रतिशत।
9- प्रीति सुतेड़ी: केंद्रीय विद्यालय, लोहाघाट, 94.40 प्रतिशत।
9- निकिता गहतोड़ी: केंद्रीय विद्यालय, लोहाघाट, 94.40 प्रतिशत।
10- गार्गी जोशी: होली विजडम, मानेश्वर, 94.20 प्रतिशत।
10- हिमांशु पालीवाल: जेएनवी चम्पावत, 94.20 प्रतिशत।
10- गौरव पंत: जेएनवी चम्पावत, 94.20 प्रतिशत।
11- योगेश नाथ: उदयन इंटरनेशनल स्कूल, चम्पावत, 94 प्रतिशत।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड