टनकपुर : तहसील के वरिष्ठ प्रधान सहायक के निधन पर शोक जताया
टनकपुर/चम्पावत। मां पूर्णागिरी तहसील टनकपुर में कार्यरत वरिष्ठ प्रधान सहायक जीवन सिंह मलवाल का शुक्रवार को उपचार के दौरान दिल्ली के निजी अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर तहसील स्टाफ में शोक की लहर व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को शारदा घाट में किया गया। पिछले चार माह से दिल्ली में निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी, दो लड़के व एक लड़की का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक निदेशक विनीत तोमर, एसडीएम आकाश जोशी, अलकेश नौडियाल, अनुराग आर्य, तहसीलदार जगदीश गिरी, प्रदीप जुकारिया, अशोक महर, सुनील बिष्ट, सीओ वंदना वर्मा, प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत, बबीता जोशी, सीएम कैंप कार्यालय के कार्मिकों समेत कई स्थानीय लोगों ने शौक संवेदना प्रकट की है।



