चम्पावत : उमेश के परिजनों ने जताया हत्या का शक, जांच की मांग
चम्पावत। ढकना बडोला रोड पर स्थित टैक्सी स्टैंड के समीप के रहने वाले उमेश जोशी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का शक जताया है। उन्होंने डीएम को पत्र सौंप कर मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मालूम हो कि गत 5 मार्च की सुबह ढकना बडोला रोड निवासी 34 वर्षीय उमेश जोशी का शव भैरवां टैक्सी स्टैंड के समीप संदिग्ध हालत में मिला था। उमेश की मौत पर उनकी बहन ने हत्या का शक जताते हुए सोमवार 9 मार्च को जिलाधिकारी मनीष कुमार को ज्ञापन दिया और जिलाधिकारी से उनके भाई की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की। जिलाधिकारी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए एसपी चम्पावत रेखा यादव को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। मृतक की बहन ने कहा उन्हें पूरा शक है उनके भाई उमेश की हत्या हुई है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की गहन जांच करने तथा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरो के परीक्षण की मांग की है। मामले में चम्पावत कोतवाल बीएस बिष्ट ने कहा पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। कहा मामले की जांच निष्पक्ष तौर पर की जाएगी।

