चम्पावत की ‘माया बहनजी’ नहीं रहीं, तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया

चम्पावत। छतार निवासी रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका माया पांडेय (64) जिन्हें पूरा चम्पावत माया बहनजी के नाम से जानता और पहचानता था, वह नहीं नहीं रहीं। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार डिप्टेश्वर घाट में किया गया। पुत्र लोकेश पांडेय ने चिता को मुखाग्नि दी। निधन पर सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ बेसिक सत्यनारायण, बीईओ अंशुल बिष्ट, प्राथमिक शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, चम्पावत ब्लाक अध्यक्ष रुद्र सिंह बोहरा, मंत्री बंशीधर थ्वाल, भूपेंद्र सिंह चैहान, अमित वर्मा, सभासद लोकेश पुनेठा, कैलाश पांडेय समेत नगर के तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है।

