खेलजनपद चम्पावत

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए 20, 21 व 22 को गोरल चौड़ में होगा बच्चों का चयन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत राज्य के 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के उदयीमान खिलाड़ियों को प्रति जनपद 150-150 बालक- बालिकाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह खेल छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए प्रत्येक जिले से आयु वर्ग 8 से 9 वर्ष, 9 से 10 वर्ष, 10 से 11 वर्ष, 11 से 12 वर्ष, 12 से 13 वर्ष एवं 13 से 14 वर्ष की श्रेणी में 25 बालक एवं 25 बालिकाओं कुल 150 बालक एवं 150 बालिकाओं का चयन जिला स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया द्वारा किया जाना है। यह जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने के लिए बालक एवं बालिका की चयन प्रक्रिया हेतु न्याय पंचायत, नगर पंचायत स्तर, नगर पालिका, विकासखंड स्तर से चयनित बालक/ बालिकाओं को जिला स्तरीय चयन समिति हेतु समस्त विकासखंड स्तर से चयनित बालिका वर्ग 20 अगस्त, समस्त विकासखंड स्तर से चयनित बालक वर्ग 21 अगस्त व समस्त नगर पालिका स्तर से चयनित बालक/ बालिका 22 अगस्त को प्रातः 9ः00 बजे गौरल चौड़ मैदान में चयन प्रकिया आयोजित की जाएगी।

Ad Ad