उत्तराखण्डजनपद चम्पावतटनकपुरराजनीति

उप चुनाव # पहले ही दौरे में कांग्रेस की कमर तोड़ गए सीएम धामी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बड़ी टीम के साथ भाजपा में शामिल हुए, दर्जनों अन्य कांग्रेसियों ने भी भाजपा का दामन थामा

ख़बर शेयर करें -
भाजपा में शामिल होने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी का स्वागत करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।

टनकपुर। उप चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधायक गहतोड़ी के सीट छोड़ने के बाद टनकपुर बनबसा के अपने दौरे में ही कांग्रेस की कमर तोड़ गए। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी अपनी बड़ी टीम के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूरज प्रहरी व अन्य का पार्टी में स्वागत किया। सूरज के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह, जिला सचिव नीरज पांडेय, ग्राम प्रधान भगाना भंडारी अनिल कुमार, नरसिंह डांडा के प्रधान पति मुकेश कुमार, धूरा के पूर्व प्रधान स्वरूप राम, श्याम राम, पुष्कर लापड़, सुंदर राम, ललित कुमार, राकेश कुमार, हरीश भट्ट, मुकेश प्रहरी, सूरज प्रकाश, नीरज मेहरा, रोहित रैना, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, रोहित सिंह धामी, संजय कुमार, निखिल कुमार, प्रेम कुमार, गौरव मेहरा, दीपक कुमार, हितेश चंद शामिल हैं। इसी दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव हरगोविंद बोहरा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे राकेश वर्मा ने भी भाजपा ज्वाइन की। इस मौके पर सीएम धामी के चुनाव संयोजक पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, चम्पावत नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी आदि मौजूद रहे।
इस दौरान तमाम अन्य लोगों ने भी भाजपा का दामन थामा। इनमें पान देव भट्ट, दीपक सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान कोट अमोड़ी लालमणि भट्ट, बीडीसी सदस्य कोट अमोड़ी रमेश चंद्र, पूर्व प्रधान दुधौरी भीम सिंह, पूर्व प्रधान मझेड़ा नारायण दत्त जोशी, पूर्व प्रधान स्वाला ईश्वरी दत्त भट्ट, पूर्व प्रधान झालाकुड़ी मान सिंह, जोगा सिंह, प्रेम सिंह नेगी, मनोहर सिंह, रबीश बोहरा, ईश्वरी दत्त, ल​लित भट्ट, कैशव मौनी, डिगर देव, कुशल सिंह, किशोर पांडेय, हेम जोशी, भगवान सिंह, पनी राम, रुद्र सिंह, महेश चौड़ाकोटी, भरत राम, गोपाल सिंह, सूरज सिंह, गणेश सिंह, भरत राम, नवीन राम, बृजमोहन चौड़ाकोटी, नारायण दत्त चौड़ाकोटी, हरीश सिंह राना, दीवान सिंह राना, बंशीधर गहतोड़ी, बसंत बल्लभ चौड़ाकोटी, त्रिलोक चंद्र जोशी, मदन सिंह राना अन्य शामिल रहे।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड