उत्तराखण्डनवीनतम

सीएम धामी सांसद निशंक दोनों हुए कोटद्वार के लिए रवाना, बस दुर्घटना के घायलों से करेंगे मुलाक़ात

ख़बर शेयर करें -

सीएम पुष्कर सिंह धामी और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक बस दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं। वे बस दुर्घटना स्थल का जायजा लेंगे। साथ ही धायलों से अस्पताल जाकर मुलाक़ात करेंगे। देर रात से ही दोनों नेता इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम लगातार अधिकारियों से सारी जानकारी लें रहें थे। वहीं सांसद निशंक ने भी लगातार अधिकारियो से दुर्घटना के हालातो के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक बीरोंखाल में हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का हालचाल जानने पहुंच रहे हैं। कुछ देर पहले दोनों देहरादून से रवाना हो गए। सबसे पहले दोनों बीरोंखाल स्थित घटनास्थल पर जाएंगे और वहां बचाव व राहत कार्यों का जायजा लेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत भी करेंगे। उसके बाद घायलों का हाल-चाल जानने के लिए कोटद्वार रवाना होंगे। मुख्यमंत्री धामी और हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों को हर संभव मदद देगी। जिन परिवारों ने दुर्घटना में अपनों को खोया है, सरकार हर वक्त उनके साथ खड़ी रहेगी।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड