उत्तराखण्डक्राइमनवीनतमपौड़ी

दिव्यांग किशोरी की आबरू लूटने वाला गिरफ्तार, रेप के बाद गर्भवती हो गई थी पीड़िता, बच्चे को दिया जन्म

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी के एक गांव में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। किशोरी दस माह पूर्व एक नवजात को जन्म भी दे चुकी है। दिव्यांग पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कुछ दिन पहले अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल जांच टीम गठित कर विवेचना अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए थे।

थाना क्षेत्र पैठाणी में पीड़िता के पिता ने पुलिस को कुछ दिनों पहले एक तहरीर सौंपी थी। तहरीर में ग्रामीण ने बताया था कि उनकी 15 वर्षीय दिव्यांग बेटी ने अप्रैल 2023 में एक नवजात को जन्म दिया। तहरीर में बताया कि दिव्यांग के गर्भवती होने की घटना से परिवार सहम गया है। दिव्यांग होने के कारण बेटी घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दे पा रही है। बेटी के साथ घिनौनी हरकत करने वाले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिससे समाज में बेटियों की सुरक्षा के प्रति कड़ा संदेश जाए। ग्रामीण ने कहा कि समाज में आज दिव्यांग बेटियों पर बुरी नजर रखने वाले कुत्सित प्रवृत्ति के लोग मौजूद हैं। इनसे बेटियां कैसें बचें इस दिशा में भी कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इसीलिए बड़ी हिम्मत कर दिव्यांग बेटी को न्याय दिलाने के लिए यह कदम उठाया है।

पुलिस ने दिव्यांग पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ 18 फरवरी को पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 20 फरवरी को आरोपी वीर सिंह निवासी कुठखाल को निवास स्थान से ही गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर सत्र न्यायाधीश पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।