चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

कांग्रेस ने एलपीजी संकट को लेकर चम्पावत व लोहाघाट में फूंका भाजपा सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में खाली सिलेंडरों के संग हुआ जोरदार प्रदर्शन

चम्पावत। चम्पावत जिले में रसोई और कॉमर्सियल गैस सिलिंडरों की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ खाली सिलिंडरों के साथ चम्पावत व लोहाघाट में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चम्पावत मोटर स्टेशन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कहा गया कि रसोई और कामर्शियल गैस सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई घरों में चूल्हा नहीं जल रहा है। लोग एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है।

Ad Ad

कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस के दाम बढ़ने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि मोदी सरकार में आम जनता के हित सुरक्षित नहीं हैं। वक्ताओं ने कहा कि चम्पावत जिले में बैकलॉग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन मांग के अनुरूप गैस नहीं भेजी जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार पर्याप्त रसोई गैस होने का झूठा दावा कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र महर, जीवन सिंह बिष्ट, रोहन, उमेश शर्मा, रोशन माहरा, दिग्विजय कार्की, नाथ बोहरा, संजय कुंवर, प्रमोद बड़ेला, दीपक रंसवाल, अशोक वर्मा, नीरज पांडेय, शंकर सिंह बोहरा, गौतम फर्त्यल, अंशु अधिकारी, पवन ढेक, सचिन माहरा, प्रयागदत्त गहतोड़ी आदि शामिल रहे।

लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट में भी रसोई गैस सिलेंडरों की कमी और इसके बढते दामों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार का पुतला फूंककर लोगों को राहत देने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकताओं ने वीर कालू सिंह माहरा चौक में हुए कार्यक्रम में शैलेंद्र राय, लोकेश पांडेय, जीवन बिष्ट, सुरेश ढेक, सरदार सिंह देव, रोहन सिंह माहरा, पवन ढेक, प्रदीप ढेक, सोनम बोहरा, अंशु अधिकारी, करन बिष्ट, प्रमोद मुरारी, केदार सिंह माहरा, बल्लू माहरा आदि शामिल रहे।

Ad Ad