चोरगलिया का शेरनाला उफान पर, एक कार बही, यातायात रोका गया
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। तराई के साथ ही पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते चोरगलिया क्षेत्र में शेर नाला अचानक उफान पर आ गया। जिसमें एक कार ताश के पत्ते की तरह बह गई। गनीमत यह रही कि कार चालक सही समय पर कार से उतर गया, लेकिन कार तेज बहाव में बहती चली गई। पुलिस ने दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया है और पानी का बहाव कम होने का इंतजार किया जा रहा है। पिछले साल भी इस नाले में इसी प्रकार की कई और घटनाएं हुई थीं। पुलिस लगातार लोगों से रिस्क न लेने की अपील करती आ रही है। बावजूद इसके कुछ लोग जान जोखिम में डाल दे रहे हैं।

