चम्पावत में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
चम्पावत। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने व कथित वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ललित भट्ट ने भी समर्थन दिया।
मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाज की। इसके बाद पुतला दहन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और उसे न्याय दिलाना हर उत्तराखंडी की जिम्मेदारी है। अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम के खुलासे और मामले की सीबीआई जांच की मांग की। आरोप लगाया कि भाजपा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा तो देती है, लेकिन अपनी ही राज्य की बेटी को इंसाफ दिलाने में नाकाम रही है। फर्त्याल ने उन भाजपा नेताओं की भी, सराहना करते हैं जो इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। पुतला दहन करने वालों में विपिन जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नानू बोहरा, नीरज वर्मा, दिग्विजय कार्की, जीवन बिष्ट, सोनू फर्त्याल, दीपक रैंसवाल, राजेंद्र कुमार, नीरज पांडेय सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

