नवीनतम

कांग्रेस प्रत्याशी खर्कवाल ने तल्लादेश में किया जनसंपर्क, स्वागत में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब

ख़बर शेयर करें -
तल्लादेश क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल का स्वागत करती महिलाएं।

चम्पावत। चम्पावत विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने बुधवार को तल्लादेश क्षेत्र में जनसंपर्क किया। पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पड़ रही भीषण सर्दी के बावजूद क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं में मातृशक्ति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही सम्मान व सत्कार भी किया। कई महिलाओं ने उनका सर पूजकर उनको आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान हुई जनसभाओं में हेमेश खर्कवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार से मातृशक्ति सबसे ज्यादा नाराज एवं क्षुब्ध है। क्यूंकि घऱ चलाने में आवश्यक चीजों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि का खामियाजा मातृशक्ति को बुरे तरीके से भुगतना पड़ रहा है। सड़क के अभाव में आज भी प्रसूता स्त्री समय से अस्पताल जाने में असमर्थ होकर रास्ते मे ही विपरीत परिस्थितियों में प्रसव कराने को विवश होती है। कई बार तो प्रसूता महिला रास्ते में ही दम तोड़ देती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगामी 14 फरवरी को चुनाव चिन्ह पंजे के निशान पर बटन दबा कर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करें। उन्होंने कहा प्रदेश का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर जनता इस बार उन्हें मौका देती है तो तल्लादेश क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराएंगे।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड