नवीनतम

किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने सभी पदों से हटाया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर आ रही है। पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी से पदों से हटा दिया है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की ओर से किशोर उपाध्याय को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं। इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है। आपको बता दें पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे। जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी नजर आ रही थी। अब देखना होगा कि किशोर उपाध्याय आगे क्या कदम उठाते हैं।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड