कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चम्पावत में फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला


चम्पावत। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोटर स्टेशन में जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस कैंप कार्यालय से मोटर स्टेशन तक रैली निकाल कर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दुष्यंत गौतम से राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी हार देख रही है। दुष्यंत गौतम का बयान इसी की बौखलाहट है। 2022 में अपने को सत्ता से बेदखल होता भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। कहा कि राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुतला फूंकने वालों में जिला महामंत्री विकास साह, युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, उमेश खर्कवाल, हरीश चौधरी, मयूख चौधरी, जगदीश अधिकारी, सौरभ साह, तारा दत्त जोशी, अशोक कार्की, बाला दत्त थ्वाल, सरिता अधिकारी, विमला पुजारी, अशोक माहरा, हेमंत पांडेय, संजय अधिकारी, जगदीश जोशी, हरीश उप्रेती, दिग्विजय कार्की आदि शामिल रहे।


