चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

चम्पावत : घर पर गिरी आकाशीय बिजली, झुलसने से गाय की हुई मौत, महिला बेहोश

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद के गड़कोट क्षेत्र में सेला डाबरी में आकाशीय बिजली गिरने से दो मंजिला भवन में आग लग गई। तीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। आग की चपेट में आने से गौशाला में बंधी एक गाय झुलस कर मर गई। जबकि भवन स्वामी महिला बेहोश हो गई।

जानकारी के अनुसार रविवार को गांव के एक मकान में आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला में आग लग गई। जिससे गौशाला में बंधी गाय की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मकान स्वामी डूंगर देव की पत्नी उस समय गौशाला में गई थी। अचानक हुए वज्र पात से वह बेहोश हो गई। ग्रामीणों की मदद से एक गौवंश को बचाया गया। एक गाय की अत्यधिक झुलसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह पुराना भवन था। जिसमें देवदार और साल की लकड़ी और घास रखी गई थी। निचली मंजिल में गौशाला थी। आकाशीय बिजली से गरीब ग्रामीण को लाखों का नुकसान हो गया। एक गाय के जिंदा जलने की जानकारी पर राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करने पहुंची है। स्थानीय लोगों ने नुकसान का शीघ्र आंकलन कर ग्रामीण को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Ad Ad
Ad Ad