टनकपुर

टनकपुर # मगरमच्छ ने गैंडाखाली गांव में बर्बाद किया मत्स्य पालन का तालाब

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। क्षेत्र के ग्राम गैंडाखाली में मगरमच्छ घुस गया। जिससे लोगों में हड़कम्प मच गया। हालांकि मगरमच्छ से किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है, लेकिन एक ग्रामीण का कहना है कि मगरमच्छ ने उसके उस तालाब को पूरी तरह से तबाह कर दिया है, जिसमें वो मत्स्य पालन का काम करता था। गैंडाखाली नम्बर 3 में रहने वाले ग्रामीण मनोज कुमार पुत्र गोपाल राम ने बताया कि वो अपने तालाब में मत्स्य पालन का काम करता है। 11 जनवरी की रात को वो अपने तालाब का जायजा लेने तालाब के पास घूम रहा था, तभी उसकी नजर तालाब के किनारे बैठे मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ दिखने की सूचना उसने ग्राम प्रधान को दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान ने वन विभाग को मगरमच्छ देखे जाने की बात से अवगत कराया, परन्तु रात का समय होने के कारण वन विभाग की टीम नही आई। इसके बाद आज सुबह करीब 11 बजे वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए गांव में आई और ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। ग्रामीण का कहना है कि उसने अपने तालाब में 1000 मछलियों का पालन किया था, परन्तु मगरमच्छ देखे जाने की घटना के बाद जब उसने मछली पकड़ने के लिए तालाब में जाल बिछाया तो उसने देखा कि उसके तालाब में मछलियां बची ही नहीं हैं। ग्रामीण ने आशंका जताई है कि मगरमच्छ ने ही उसके तालाब में पल रही मछलियां खा दी हैं। जिस कारण उसे भारी नुकसान हुआ है।ग्रामीण ने अब वह विभाग से नुकसान की भरपाई करने हेतु मुआवजे की मांग की है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड