टनकपुर # सड़क हादसे में मारे गए युवक के परिजनों को मदद दिलाने की मांग
ADVERTISEMENTS



टनकपुर। पिछले दिनों ककराली गेट के समीप हुए सड़क हादसे में मारे गए युवक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम से मिल कर उन्हें आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र भी सौंपा। जिसमें कहा गया है कि मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और मृतक के पिता भी आंख व कान से दिव्यांग हैं। ऐसे में परिवार के सामने रोजी-रोटी का भी संकट पैदा हो गया। परिवार को मदद की अत्यंत आवश्यकता है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान पूजा जोशी, मृतक युवक के पिता मदन सिंह बिष्ट, माया पचौली, भावना देवी, शिखा बिष्ट, भावना बिष्ट, पुष्पा महर, विमला नेगी, गोविंद सिंह बिष्ट व अन्य ग्रामीणों के शामिल रहे।

