चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवंटित सीएससी सेंटर नगर में संचालित होते मिले

ख़बर शेयर करें -

सेवा वितरण में सुधार को लेकर एसडीएम ने किया चम्पावत में जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करने को लेकर स्पष्ट एवं कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में चम्पावत में उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने विभिन्न जनसेवा केंद्रों (सीएससी)का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक केंद्र व्यक्तिगत आईडी के माध्यम से संचालित पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया।

Ad Ad

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ जनसेवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवंटित होने के बावजूद नगर क्षेत्र में संचालित हो रहे थे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सेवाओं के लिए अनावश्यक यात्रा और असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। उपजिलाधिकारी ने नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए ऐसे जनसुविधा केंद्रों के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु अपनी आख्या प्रेषित की। साथ ही एक केंद्र व्यक्तिगत आईडी के माध्यम से संचालित पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया। उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में संचालित सभी जनसुविधा केंद्रों को नियमों, दिशा-निर्देशों और सेवा मानकों के अनुरूप ही कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार की व्यापक और नियमित जांच जारी रहेगी ताकि आमजन को सभी सेवाएं पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध रूप से प्राप्त होती रहें।