क्राइमनवीनतमहरिद्वार

होटल के कमरे में पड़ा मिला दो बच्चों के बाप और युवती का शव, जताई जा रही ये आशंका

ख़बर शेयर करें -

आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से मामले की जानकारी जुटाई

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक होटल के कमरे में युवक और युवती के शव पड़े हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से मामले की जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई।

Ad Ad

जानकारी के मुताबिक, रुड़की में स्थित डबल फाटक पुल के पास स्थित एक होटल में एक युवक और युवती ने बीती 28 मई यानी गुरुवार की शाम एक कमरा बुक किया था। शुक्रवार की सुबह कमरा सफाई के लिए कर्मचारी गया, तो कक्ष नहीं खुला। कर्मचारी ने सोते हुए सोच कमरा नहीं खुलवाया, जिसके बाद दोपहर 12 बजे उनका चेक आउट का समय हुआ, तो होटल कर्मी फिर से कमरे को खुलवाने गए, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. जिस पर होटल कर्मियों को शक हुआ।

उन्होंने होटल स्वामी को सूचना देने के साथ ही डायल 112 पर कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दूसरी चाबी से कमरा खोला, तो कमरे में युवक और युवती के शव होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े हुए मिले। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया। जबकि, होटल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती ने कथित तौर पर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक दो बच्चों का बाप है। माना जा रहा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि परिवार की नाराजगी और रिश्ते को मंजूरी न मिलने के कारण दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया है। युवक की पहचान सागर निवासी नाथुखेड़ी के रूप में हुई है। जबकि, युवती लंढौरा क्षेत्र की बताई जा रही है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान होटल के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ जमा रही और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

Ad Ad