बनबसा शारदा बैराज में मिला अज्ञात महिला का शव
बनबसा/चम्पावत। बनबसा बैराज में एक अज्ञात महिला का शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला का शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला और उप जिला चिकित्सालय टनकपुर की मोर्चरी में रखवाया। थानाध्यक्ष बनबसा सुरेन्द्र कोरंगा ने बताया कि महिला का शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला का शव मिलने की सूचना आसपास के सभी जनपदों के थानों को दी गई है। शिनाख्त होते ही शव का पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।