उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

देहरादून : पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और मीडिया प्रभारी सहित तमाम ने ज्वाइन की भाजपा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत कांग्रेस एवं विभिन्न दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत तमाम लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लगातार पार्टी में शामिल होने वालों का सैलाब बताता है कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में समूचा उत्तराखंड भी भाज़पामय हो गया है। इसलिए पीएम मोदी के चुनावी रथ का राज्य की सभी सीटों पर प्रचंड जीत की हैट्रिक के साथ आगे बढ़ना निश्चित है।

प्रदेश मुख्यालय में आज पार्टी ज्वाइन करने वालों की तादात इतनी अधिक रही कि कार्यक्रम को तीन पालियों में संपन्न करना पड़ा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी नवांगुतों का फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी राजनैतिक कार्यकर्ताओं को पार्टी का मुखिया होने के नाते उनके मान सम्मान का भरोसा दिलाया।

इस दौरान तमाम समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता लेने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धने ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के कामों से प्रभावित होकर उनकी सम्पूर्ण जन एकता पार्टी आज यहां है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम धामी के नेतृत्व उत्तराखंड विकास के हाइवे पर दौड़ रहा है। उनके साथ भाजपा ज्वाइन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य सुषमा सजवान, संगीता ज्याडा, कुंती सजवान, पूर्व पंचायत सद्स्य श्रीमती रागिनी भट्ट, मूर्ति सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, ज़िला अध्यक्ष पछुवादून लक्ष्मी अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता किरण सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, प्रदेश सचिव एस विक्रांत प्रजापति, रॉबिन चौधरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा को सदायता ली। इस दौरान लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के विचारों और मोदी धामी के विकास के कार्यों से प्रभावित होकर हम पुनः पार्टी में आए हैं। संगठन जो भी भूमिका और कार्य हमे सौंपेगी उसे हम सभी पूर्णतया क्षमता से उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसी तरह उत्तरकाशी के भी तमाम नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।