कठनौली के पूर्व प्रधान देव सिंह नहीं रहे
ADVERTISEMENTS

चम्पावत। मौनपोखरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कठनौली के पूर्व प्रधान देव सिंह का निधन हो गया है। उनकी उम्र करीब 57 साल थी। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। आज सुबह उन्होंने अपने निवास पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन पर तमाम लोगों ने दुख व्यक्त किया है। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार मल्लाड़ेश्वर घाट में किया गया। अंतिम यात्रा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, बीडीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डिगर सिंह महर समेत तमाम लोग शामिल हुए।

