टनकपुर

टनकपुर # पैड़ों की लौपिंग कराए जाने को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 के नागरिकों ने पैड़ों की लौपिंग कराए जाने की मांग को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। सभासद रईस अहमद के नेतृत्व में तहसील पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन करते हुए घातक हो चुके पैड़ों की शीघ्र लौपिंग कराए जाने की मांग की। साथ ही इसको लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा है कि वार्ड नंबर 3 में रेलवे स्टेशन वाली रोड के किनारे 50 से 60 पेड़ ऐसे हैं जो कि अत्यंत वृद्ध हो चुके हैं और किसी भी समय गिर कर बड़ी हानि कर सकते हैं। ऐसे में इन पैड़ों की लौपिंग किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उप जिलाधिकारी से शीघ्र ही इस संबंध में कार्यवाही की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में खुशनुमा, आरफा, अफसर, सरस्वती आदि शामिल रहीं।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड