एसएसजे विवि छात्र महासंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर देवाशीष ने दर्ज की जीत, एबीवीपी का दबदबा

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में छात्र महासंघ के लिए हुए चुनाव में एबीवीपी का दबदबा रहा। छात्र महासंघ अध्यक्ष पद एबीवीपी के देवाशीष सिंह धानिक ने जीत दर्ज की। उन्होंने 22 मत हासिल किए और एनएसयूआई के उमेद सिंह को 15 वोटों से करारी शिकस्त दी। सचिव पद पर अर्जुन बिष्ट का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्र महासंघ के विभिन्न पदों के लिए जंतु विज्ञान विभाग में चुनाव हुए। इसमें सभी प्रतिनिधियों ने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच मुकाबला हुआ। इसमें एबीवीपी प्रत्याशी देवाशीष सिंह धानिक ने 22 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने एनएसयूआई के उमेद सिंह को 15 मतों से मात दी। चुनाव अधिकारी और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.इला साह ने महासंघ के चुनाव को लेकर कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विभिन्न पदों पर चुनाव हुए हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया।

देखें किसे मिले कितने मतत…

