लोहाघाट : गल्लागांव की रामलीला में हुआ धनुष यज्ञ का मंचन, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों को बांधा

चम्पावत। बाराकोट विकास खंड के गल्लागांव में रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। इस दौरान परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों को बांधे रखा। यह रामलीला का मुख्य आकर्षण रहा। रामलीला कमेटी अध्यक्ष संजय जोशी की अध्यक्षता में रामलीला का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय ने किया। उन्होंने रामलीला आयोजक समिति के प्रयासों की सराहना की। राम के पात्र विनोद सिंह अधिकारी, लक्ष्मण के पात्र हिमांशु धौनी, सीता के पात्र मयंक बोहरा, विश्वामित्र के पात्र दलीप सिंह, रावण के पात्र नवीन जोशी, वाणासुर के पात्र चरन दत्त जोशी, परशुराम के पात्र राजेंद्र चतुर्वेदी रहे। संचालन शेखर तिवारी ने किया।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, सचिन जोशी, राजू गड़कोटी, भोला दत्त चतुर्वेदी, निर्मल ओली, नागेन्द्र जोशी रहे। लीला के आयोजन में आयोजक समिति के शंकर सिंह बोहरा, मुकेश जोशी, योगेश ओली, दीपक सिंह तड़ागी, उमेश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक सिंह बोहरा, मंटू ओली, मयंक ओली, भैरव जोशी सरानीय भूमिका अदा कर रहे हैं।

