खेलचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में दीपांशु कुंवर ने बाजी मारी

ख़बर शेयर करें -

खेल महाकुंभ के अंतर्गत विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 का हुआ शुभारंभ

चम्पावत। जनपद के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत अंतर्गत खेल महाकुंभ – विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 का शुभारंभ गौरल चौड़ मैदान में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में अंडर-14 बालक वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। जिनमें कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, मुर्गा झपट तथा वॉलीबॉल शामिल रहीं।

Ad Ad

प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में बाल खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को शासन की डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से प्रथम स्थान पर ₹500, द्वितीय स्थान पर ₹400 एवं तृतीय स्थान पर ₹300 की प्रोत्साहन राशि के साथ मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में दीपांशु कुंवर, आदित्य जोशी व अखिल महर, 600 मीटर दौड़ में आयुष कुमार, दीपांशु कुंवर व राजवीर, लॉन्ग जंप में प्रियांशु धामी, आयुष कुमार व राजवीर सिंह ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी में सिप्टी, दुबडजैनल व मोहनपुर ने स्वर्ण, रजत व कास्य पदक हासिल किया। वॉलीबॉल में खर्ककार्की विजेता व अमोड़ी की टीम द्वितीय रही। कार्यक्रम के दौरान डीओ पीआरडी जसवंत सिंह खड़ायत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

Ad Ad