कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टनकपुर में शैक्षिक सामग्री वितरण
टनकपुर/चम्पावत। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टनकपुर में छात्राओं के शैक्षणिक एवं मनोबल विकास के लिए एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर उप जिला अस्पताल की पैथोलॉजिस्ट डॉ. रश्मी की ओर से विद्यालय की छात्राओं को 150 नोटबुक, 150 पेन, 150 पेंसिल एवं 150 चॉकलेट भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। डॉ. रश्मी द्वारा किया गया यह सहयोग छात्राओं के अध्ययन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास एवं प्रसन्नता का संचार करने वाला रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिवार की ओर से वार्डन एवं समस्त स्टाफ ने डॉ. रश्मी का का आभार जताया गया। कहा गया कि ऐसे प्रयास बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अत्यंत सराहनीय हैं।


