चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : लड़ीधूरा के मंच पर देश की विविध संस्कृति के होंगे दर्शन

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव इस वर्ष 2 से 7 अक्टूबर तक धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। रविवार को श्री रामलीला मंच में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता एवं नवीन चंद्र जोशी के संचालन में आम बैठक आहूत की गई। जिसमें इस वर्ष आयोजित होने वाले महोत्सव की व्यवस्थाओं के सन्दर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

मंच के सांस्कृतिक संयोजक लोकमान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष लड़ीधूरा के मंच पर प्रदेश के क्षेत्रीय सांस्कृतिक दलों के साथ-साथ नॉर्थ जोन कल्चर सेंटर पटियाला /इलाहाबाद एवं उदयपुर के सांस्कृतिक दलों की भी प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव में इस बार कुमाऊं के घसियारी नृत्य के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की नाटी, असम का बिहू तथा गुजरात का डांडिया भी देखने को मिलेगा। जिससे क्षेत्र वासियों को देश की विविध संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। सांस्कृतिक दलों के लिए जिला प्रशासन ने संस्कृति निदेशालय भारत सरकार से संपर्क कर लिया है। अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने क्षेत्रीय युवाओं से अपनी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए महोत्सव में तन मन धन से सहयोग करने का आह्वान किया है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, दुर्गेश जोशी, रितेश वर्मा, राजेंद्र सिंह अधिकारी, शुभम गोस्वामी, सूरज सिंह बिष्ट, दयाल सिंह अधिकारी, स्वप्निल जोशी, राहुल जोशी, जगदीश वर्मा, मदन मोहन जोशी, दीपेंद्र सिंह अधिकारी, संजय सिंह अधिकारी, गुड्डू वर्मा, किशोर जोशी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।