टनकपुरनवीनतम

किरोड़ा पुल के समीप हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग पूर्व सैनिक की मौत

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। आल वैदर रोड पर किरोड़ा पुल के समीप हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई। जानकारी के अनुसार बस्टिया निवासी पूर्व सैनिक 68 वर्षीय गंगा दत्त जोशी रविवार की शाम को टनकपुर से अपने घर लौट रहे थे। वह अपने दोपहिया वाहन संख्या UK03A/1113 में सवार थे। बताया जा रहा है कि पिकअप UK01CA/0577 की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। संयुक्त चिकित्सालय में डॉ. मानवेंद्र शुक्ला घायल को मृत घो​षित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस पिकअप की तलाश कर रही है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड