बनबसा

पर्यावरण मित्रों का कार्यबहिष्कार समाप्त, कल से काम पर लौटेंगे

Ad
ख़बर शेयर करें -

बनबसा। विभिन्न मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार कर रहे पर्यावरण मित्रों ने कार्यबहिष्कार समाप्त कर दिया है। वे कल से काम पर लौटेंगे। यह निर्णय देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सौदा बन्नू की मौजूदगी में आयोजित बैठक में लिया गया। बन्नू ने नगर पंचायत कार्यालय में एक अधिशासी अधिकारी से कर्मचारी हितों को लेकर वार्ता की। अधिशासी अधिकारी प्रियंका रैकवाल ने पर्यावरण मित्रों की मांगों पर जल्द ही ठोस निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया। मालूम हो कि पर्यावरण मित्रों अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो सितंबर से कार्यबहिष्कार कर रहे थे। पर्यावरण मित्रों ने निर्णय लिया है कि वे कल मंगलवार से काम पर लौट आएंगे। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बन्नू ने टनकपुर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। बनबसा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अध्यक्षता अध्यक्ष प्रमोद कुमार रत्नाकर व संचालन महामंत्री अरुण कुमार वाल्मीकि ने किया। इस दौरान सितारगंज के संरक्षक राजपाल वाल्मीकि, बनबसा के संरक्षक सनी देवल वाल्मीकि, पर्यावरण मित्र कमलेश देवी, लक्ष्मी देवी, सोनी देवी, शानू देवी, नीलम देवी, राजन वाल्मीकि, सौरभ बाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि, अजय बाल्मीकि, अभय वाल्मीकि, करन वाल्मीकि, रजत वाल्मीकि, महेंद्रपाल वाल्मीकि, वीरपाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad Ad