बनबसा : एक सप्ताह से लापता राजमिस्त्री का शव मिला

बनबसा/चम्पावत। करीब एक सप्ताह से लापता ग्राम फागपुर निवासी राजमिस्त्री का शव नहर से बरामद हुआ है। शव 12 जनवरी की शाम को मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार 5 जनवरी से फागपुर बनबसा निवासी 56 वर्षीय कृष्ण लाल लापता चल रहा था। परिजनों ने इसकी शिनाख्त की थी। रविवार देर शाम शव एनएचपीसी पावर चैनल से बरामद हुआ है। पावर चैनल किनारे चप्पल मिलने से परिजनों ने कृष्ण लाल के डूबने की आशंक जताई थी। काफी खोजबीन के बाद NHPC नहर से अधेड़ का शव बरामद हुआ है। शव का पंचनामा दरोगा जितेंद्र सिंह ने भरा। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्रधान हर्ष बहादुर चंद ने बताया कि कृष्ण लाल राजमिस्त्री का काम करते थे। मृतक के 3 पुत्र और 1 पुत्री है।