बनबसा में पुलिस ने युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया
ADVERTISEMENTS


बनबसा। पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कैनाल रोड बनबसा से रामू गिरी पुत्र बजरंगबली निवासी वार्ड नंबर 5, झोपड़पट्टी, मीना बाजार बनबसा को 02.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक को खटीमा क्षेत्र से सस्ते दामों में खरीदकर झोपड़ पट्टी बनबसा आदि क्षेत्रों मे उंचे दामों में बेचता है। पुलिस टीम में शारदा चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत, हैड कांस्टेबल जगबीर सिंह, जगदीश कन्याल शामिल रहे।

