चंपावतजनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध कलाकार श्वेता माहरा 21 फरवरी को टनकपुर में करेंगी महिला सशक्तिकरण पर संवाद

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार श्वेता माहरा शनिवार 21 फरवरी को महिला सशक्तिकरण विषय पर क्षेत्र की महिलाओं के साथ विशेष संवाद करेंगी। यह कार्यक्रम नगर पालिका सभागार में 11 बजे से होगा। इस दौरान श्वेता माहरा महिलाओं को आत्मनिर्भरता, शिक्षा, सामाजिक भागीदारी एवं सांस्कृतिक सशक्तिकरण को प्रेरित करेंगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में विशिष्ट पहचान बनाने वाली 5 महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक मयंक पंत ने बताया श्वेता माहरा प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी तथा मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देंगी। उन्होंने क्षेत्र की समस्त महिलाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।