उत्तर प्रदेशउत्तराखण्डजनपद चम्पावतटनकपुरदेशनवीनतमबनबसालोहाघाट / आस-पासविदेशस्वास्थ

दुखद खबर # मशहूर टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का निधन हुआ, कोरोना से थे संक्रमित, मीडिया जगत में दौड़ी शोक की लहर

Ad
ख़बर शेयर करें -
Image

कोरोना महामारी के बीच मीडिया के लिए बेहद ही दुखद खबर आई है। मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। कोरोना वायरस से थे संक्रमित। जाने-माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना (Rohit Sardana) की शुक्रवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई। Zee News के प्रधान संपादक सुधीर चौधरी ने एक ट्वीट के जरिए उनके असामयिक निधन की जानकारी दी। सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर थी। ये वायरस हमारे इतने करीब से किसी को उठा ले जाएगा, ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था. यह भगवान की नाइंसाफी है… ॐ शान्ति.’ मालूम हो कि रोहित सरदाना (Rohit Sardana) लंबे समय तक Zee News में एंकर रहे थे। साल 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था।

Ad
Image

आज जैसे ही यह खबर आई कि टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं रहे, मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना कोरोना से संक्रमित थे। हालात गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अंतिम सांस तक कोशिश की, लेकिन रोहित सरदाना को नहीं बचा सके। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती रोहित सरदाना को शुक्रवार सुबह हार्टअटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया, हालांकि यह भी सच है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। कुछ दिन पहले ही रोहित कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी।
रोहित सरदाना के निधन पर आज तक चैनल ने ट्वीट कर कहा है कि ‘हमारे सहकर्मी और दोस्त, रोहित सरदाना के निधन से हम सभी स्तब्ध हैं। इस अपूर्णनीय क्षति को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार को अपनी सांत्वना व्यक्त करते हैं।
रोहित के निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा है-‘रोहित सरदाना के असामयिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। देश ने एक बहादुर पत्रकार खो दिया है जो हमेशा निष्पक्ष और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करता था। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’ रोहित सरदाना के निधन को लेकर टीवी के जाने-माने पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट किया है- ‘बहुत ही भयानक समाचार है। जाने-माने टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। आज सुबह दिल का दौरा पड़ा। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’
गौरतलब है कि रोहित सरदाना ने कई टेलीविजन चैनलों में काम किया और कई कार्यक्रमों का संचालन करते थे। बेहतरीन पत्रकारिता के लिए वर्ष 2018 में रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। रोहित सरदाना के निधन पर हरियाणा में भी शोक की लहर है। महिला पहलवान बबीता फोगाट ने भी ट्वीट किया है- ‘मशहूर एंकर और हरियाणा की मिट्टी का लाल, रोहित सरदाना जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिजनों को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करे।ॐ शान्ति।’
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी रोहित सरदाना के निधन पर दुख जताया है।

बता दें कि रोहित मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले थे और उन्होंने कुरुक्षेत्र की गुरु जंबेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की थी। हरियाणा में जन्मे रोहित ने अपनी शिक्षा गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पूरी की। बताया जाता है कि रोहित ने तकरीबन 15 साल के अपने लंबे पत्रकारिता करियर में ऑल इंडिया रेडियो में बतौर एंकर पहले अपनी आवाज को घर घर पहुंचाया। इसके बाद टेलीविजन पत्रकारिता के क्षेत्र आए और देश के नामी न्यूज चैनलों में काम किया।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड