पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कलखुड़िया ने लधियाघाटी क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं


चम्पावत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने लधियाघाटी क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। कलखुड़िया ने रीठा साहिब, साल, टाण, मछियाड़, कुलियालगांव, बिनवालगांव, परेवा, धरसों आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने कलखुड़िया को बताया कि करीब तीन माह पूर्व आई आपदा के बाद हुए नुकसान की भरपाई की एवज में अभी तक अधिकांश लोगों को राहत राशि नहीं मिल पाई है। जबकि आपदा से क्षतिग्रस्त हो चुकी परिसंपत्तियों की जांच संबंधित राजस्व निरीक्षक के द्वारा की जा चुकी है। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने घाटी क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था सड़क और विद्यालयों में स्टाफ की कमी को लेकर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में तिलोमनी भट्ट, नरेश जोशी, किशन राम, प्रकाश भट्ट, रघुवर सिंह, महेश जोशी, रमेश सिंह, किशन सिंह, त्रिलोचन, प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।

