उत्तराखण्डक्राइमदेहरादूननवीनतम

देहरादून : सरेआम फायरिंग और रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपियों में जेंजी क्लब के मालिक संदीप और आदित्य भी शामिल हैं। जबकि, दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों रोहित कुमार (20 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर दिल्ली, मो० अखलाक उर्फ साबिर (23 वर्ष) पुत्र मौ० सगीर निवासी बेहलोता थाना मोरकाही जिला खगरिया बिहार, संदीप कुमार (43 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह निवासी अमर कॉलोनी मुण्डका नागलोई पश्चिमी दिल्ली (जेन:जेड बार संचालक) तथा आदित्य चौधरी (20 वर्ष) पुत्र अंकुर चौधरी निवासी ननूरखेड़ा नालापानी रायपुर देहरादून को गिरफ्तार किया है।

Ad Ad

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो देसी तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो वाहन बरामद की है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्तों ने घटना को रोड रेज का रूप देने की कोशिश की थी, जबकि असल वजह बार में हुआ विवाद था। साथ ही उक्त घटना के बाद पुलिस ने संबंधित जेन-जेड बार को बंद कर सील कर दिया है और उसके लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। उक्त मामले में शान्तनु त्यागी, कविश त्यागी, समीर चौधरी और वैभव अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसएसपी देहरादून ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बीती रात 29 मार्च को जेंजी क्लब में बिल को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सुबह इस विवाद में एक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष पर फायरिंग की जा रही थी। इस दौरान एक गोली मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लग गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

दरअसल, आज 30 मार्च सोमवार सुबह देहरादून को जोहड़ी गांव में स्कॉर्पियो कार में बैठे कुछ लोग आगे चल रही सफेद रंग की कार की पीछा कर रही थी। दोनों गाड़ियां काफी स्पीड में थीं। इस दौरान स्कॉर्पियो कार में बैठे लोग आगे चल रही सफेद रंग की कार पर फायरिंग कर रहे थे। तभी एक गोली वहां से पैदल गुजर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लगी गई, जिससे वो जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग तत्काल रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लेकर पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल गए, जहां डॉक्टरों ने मुकेश जोशी को मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

Ad Ad