उत्तराखण्डराजनीति

सरकार की जन आशीर्वाद यात्रा जनता के साथ मजाक है : हुकुम सिंह कुंवर

Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रमुख राज्य आंदोलनकारी व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने सरकार की जन आशीर्वाद यात्रा को मजाक बताते हुए कहा कि एक ओर जनता मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा निका रही है। उन्होंने कहा है कि बारात घरों को 50 की अनुमति दी जा रही है, जबकि यात्रा में इससे कहीं अधिक शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ती लंबे समय से आंदोलित हैं। उनकी कोई नहीं सुन रहा है। बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। कुंवर ने कहा कि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को जन आशीर्वाद यात्रा के बजाय जनता को बताना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे का क्या हुआ, खेल स्टेडियम अभी तक खेल विभाग को क्यों नहीं सौंपा गया, जमरानी बांध रिंग रोड का क्या हुआ। कुंवर ने कहा है कि विकास योजनाएं सब बन्द पड़ी हैं और सरकार जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनता का मजाक उड़ा रही है। किसान आंदोलित हैं। व्यापारी परेशान हैं। छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में जन आशीर्वाद यात्रा का क्या औचित्य है।

Ad
Ad Ad